नमस्कार दोस्तों आज के लेख में हम Y-Branch Formula के बारे में बात करेंगे और Y-Branch Formula को बारीकी से समझेंगे
आज हम Y-Branch कैसे बनाया जाता है ? Y-Branch Formula क्या है और Y-Branch Formula का इस्तेमाल करना सीखेंगे
Y-Branch क्या है ?
जब किसी पाइप लाइन से एक ही जगह पर एक ही साइज़ में कोई ब्रांच निकाली जाती है तो उसके Y-Branch कहा जाता है
Pipe Fitter Book Part 9 In Hindi | Equal Tee Formula In Hindi
आप Y से ही अंदाजा लगा सकते हैं की Y का मतलब एक चीज से दो चीज बनाना होता है , Y-Branch में हैडर और ब्रांच एक ही साइज़ में होते हैं और दोनों ब्रांच 45 डिग्री में होते हैं
Y-Branch Formula In Hindi
वाय ब्रांच टी बनाने के लिए दो कट बैक की जरुरत पड़ती है जिसे हम फार्मूला इस्तेमाल करके निकाल सकते हैं
सबसे पहले हम यहाँ पर Y-Branch Formula के बारे में जानेंगे जो की निम्न हैं
A Cut = Pipe OD × Formula
B Cut = Pipe OD × Formula
Y-Branch Cut Back Formula In Hindi
Degree | A. Cut | B. Cut |
---|---|---|
7 1/2° | 3.7981 | 0.0328 |
11 1/2° | 2.5138 | 0.04925 |
15° | 1.866 | 0.06698 |
22 1/2° | 1.2071 | 0.0 |
30° | 0.866 | 0.13397 |
45° | 0.500 | 0.2071 |
60° | 0.28869 | 0.28867 |
Y-Branch Formula मार्किंग कैसे करें
वाय ब्रांच टी बनाने के लिए एक साइज़ के तीन पाइप के पीस चाहिए, अब तीनों पाइप को चार बराबर भाग में बाटंत कर सेंटर लाइन मारेंगे
अब Y-Branch के लिए नियम अनुसार कट बैक निकालेंगे यहाँ पर हम 10″ पाइप का Y-Branch बना रहे हैं उदहारण निचे निम्न है

10″ Pipe OD = 273
A Cut = 10″ Pipe OD 273 × 0.500 = 136.5 mm
B Cut = 10″ Pipe OD 273 × 0.2071 = 56.5 mm
Pipe Fitter Book Part 5 In Hindi | Pipe Roiling Formula Pdf In Hindi
Fitter book Part 4 In Hindi | Tank Nozzle And Degree Formula In Hindi
Pipe Fitter Book Part 3 In Hindi | Elbow Center Formula In Hindi
हम पाइप के एक टुकड़े को लेकर उसपर चार सेण्टर लाइन मारेंगे और फार्मूला से निकाला गया कट 136.5 mm पाइप के एंड साइड में ऊपर वाले
लाइन पर मारेंगे और साइड के दोनों सेण्टर लाइन से मिला देंगे
B Cut 56.5 mm निचे के सेण्टर लाइन पर मार्क करेंगे और साइड के दोनों सेंटर लाइन से पट्टी से मिला देंगे और पाइप थिकनेस मार्क करके पाइप के कोने को राउंड कर देंगे
अब दुसरे पाइप के पिस को भी ठीक इसी तरह से मार्किंग करके कट लेंगे और ग्राइंडर से दोनों में बेवल बना लेंगे
Y-Branch Header Marking
तीसरे पाइप के पिस को लेकर उसमे चार सेण्टर लाइन मारेंगे और ऊपर के सेंटर लाइन और निचे के सेण्टर लाइन पर B Cut 56.5 mm का मार्क करेंगे
मार्किंग करने के बाद साइड के दोनी सेण्टर लाइन से पट्टी द्वारा मिला देंगे फिर पाइप को काट लेंगे, पाइप काटने के बाद उसका वेबेल बना लेंगे
पिस तैयार होने के बाद तीनों पिस को एक साथ मिलकर डिग्री चेक करेंगे उसके बाद से Y-Branch का टांका और वेल्डिंग करेंगे, इस तरह से आपका Y-Branch तैयार हो जायेगा
निष्कर्ष
आज के लेख में आपने Y-Branch Formula और Y-Branch किस तरह से बनाया जाता है इसके बारे में जानकारी प्राप्त किया
उम्मीद है आजका लेख आपको अच्छा लगा होगा , इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर जरुर करें ताकि आपके दोस्त भी इसका लाभ उठा सकें
FAQs
यहाँ हम कुछ और सवाल जबाब के बारे में भी बताएँगे ताकि आपके अन्य सवालों का हल मिल सके
जब किसी लाइन से एक ही साइज़ का दो ब्रांच एक जगह से निकाला जाता है तो उसे ही Y-Branch कहते हैं
Y-Branch बनाने के लिए 2 कट बैक की जरुरत पड़ती है
Y-Branch Formula निम्न है
A Cut = Pipe OD × Formula
B Cut = Pipe OD × Formula
Nice bro very useful information