Pipe Fitter Book Part 3 आज के लेख में मैं Pipe Fitter Book Part 3 के बारे में बताने वाला हूँ, इस लेख में आप रेडियस के बारे में पढेंगे और जानेंगे रेडियस क्या होता है और कितने प्रकार का होता है

इसे भी पढ़ें: Pipe Fitter Book Part 1 In Hindi | Pipe Fitter Book Pdf

दोस्तों यदि आप एक सफल Pipe Fitter बनना चाहते हैं तो , हमारे इस साईट Pipe Fitter Help साईट के साथ जुड़ना होगा और यहाँ बताये गए सभी स्टेप्स का ध्यानपूर्वक पढना होगा

Type Of Radius


सबसे पहले आपको यह जानने की आवश्यकता है की रेडियस क्या है, रेडियस कितने प्रकार का होता है , एक पाइप फिटर को रेडियस का ज्ञान होना बहुत ही जरुरी है, क्यूंकि जब आप पाइप का फिटअप करेंगे तो आपको इन्ही रेडियस को फॉलो करना होगा

Radius निम्न प्रकार के होते हैं :

  • Short Radius
  • Standard Radius
  • Long Radius

#1. Short Radius

जब कोई पाइप लाइन अपनी पहली दिशा को छोड़कर दूसरी दिशा में बहुत ही कम दुरी लेकर घुमती है तो उसे Short Radius कहा जाता है

#2. Standard Radius

जब किसी पाइप लाइन को पहली दिशा से दूसरी दिशा में Short Radius से थोडा ज्यादा दुरी लेकर घुमाया जाता है, तब उसे Standard Radius कहा जाता है

#3. Long Radius

जब कोई लाइन एक दिशा से दूसरी दिशा में Short Radius और Standard Radius से भी ज्यादा दुरी लेकर मुडती है , तो उसे Long Radius कहा जाता है

इसे भी पढ़ें: Pipe Fitter Book Part 2 In Hindi | Pipe Fitter Book Pdf

Formula Of Radius Calculation | Pipe Fitter Book Part 3


अब हम यहाँ पर रेडियस निकालने का कुछ नियम होता है उसके बारे में बात करेंगे जिससे की आपको यह समझने में आसनी हो की किसी पाइप लाइन रेडियस कैसे ज्ञात करना है

#1. Short Radius Formula

जितने इंच का पाइप होगा उसमे में 25.4 से गुना करने पर जो आंसर आएगा वही Short Radius Formula होगा

उदाहरण : 4″ Pipe

4×25.4 = 101.6 mm
4″ का रेडियस 101.6 mm होगा

#2. Standard Radius Formula

Standard Radius निकालने के लिए जितने इंच का पाइप होगा उसका डेढ़ गुना करके उसमें 25.4 गुणा कर देना है जो उत्तर आएगा वही Standard Radius होगा

उदाहरण : 4″ Pipe

4″ पाइप का डेढ़ गुना = 6″
6×25.4 = 152.4 mm
4″ पाइप का Standard Radius 152.4 mm होगा

#3. Long Radius Formula

Long Radius ज्ञात करने के लिए जितने इंच का पाइप होगा उसका दुगना करके उसमें 25.4 से गुणा करना है जो उत्तर आएगा वही Long Radius होगा

उदाहरण : 4″ Pipe

4″ पाइप का दो गुना = 8″
8×25.4 = 203.2 mm
4″ पाइप का Long Radius 203.2 mm होगा

इसे भी पढ़ें: Measuring Formula For Pipefitter | Pipe Fitter Formula

Elbow Center Formula In Hindi | Pipe Fitter Book Part 3


अब हम एल्बो सेंटर निकालने का फार्मूला के बारे में जानेंगे की कैसे किसी भी साइज़ के एल्बो का सेंटर ज्ञात किया है, वो चाहे की किसी भी डिग्री में हो निचे दिए गए निम्न स्टेप्स का पालन करके आप बड़ी ही आसानी एल्बो सेण्टर ज्ञात कर सकेंगे

1. 90° Elbow Center Formula In Hindi

जितने इंच का पाइप हो उसमे 38.1 से गुणा करने पर 90° Elbow Center ज्ञात हो जायेगा

उदहारण 10″ पाइप

10×38.1 = 380mm
10″ पाइप का 90° एल्बो सेंटर 380mm होगा

2. 60° Elbow Center Formula In Hindi

जितने इंच का पाइप होगा उसमे 21.5 से गुणा करने पर 60° Elbow Center ज्ञात हो जायेगा

उदहारण 8″ पाइप

8×21.5 = 172mm
8″ पाइप का 60° एल्बो सेंटर 172mm होगा

3. 45° Elbow Center Formula In Hindi

45° Elbow का Center ज्ञात करने के लिए जितने इंच का पाइप होगा उसमे 16 से गुणा करने पर उत्तर मिल जायेगा

उदहारण 6″ पाइप

6×16= 96mm
6″ पाइप का 45° एल्बो सेंटर 96mm होगा

4. 30° Elbow Center Formula In Hindi

जितने इंच का पाइप होगा उसमें 10 से गुणा करने पर 30° Elbow Center निकल जायेगा

उदहारण 6″ पाइप

6×10 = 60mm
6″ पाइप का 30° एल्बो सेंटर 60mm होगा