नमस्कार दोस्तों आज हम Pipe Fitter Book Part 9 के बारे में जानेंगे और Pipe Fitter Book Part 9 में आने वाले सभी चीजों को बारीकी से समझेंगे
आज के इस Pipe Fitter Book Part 9 में हम Equal Tee के बारे में बात करेंगे और Equal Tee बनाने का फोर्मुले के बारे में विस्तार से जानेंगे
Equal Tee क्या है ?
सबसे पहले हम Equal Tee क्या है इसके बारे में जानेंगे , जब किसी हैडर से उसी साइज़ का 90 डिग्री में कोई ब्रांच निकालते है तो उसे Equal Tee कहा जाता है
Example: 24″×24″ 18″×18″ 12″×12″ 8″×8″ 4″×4″
Equal Tee कैसे बनाते हैं ?
अब यहाँ पर हम Equal Tee कैसे बनाते हैं इसके बारे में जानेंगे, Equal Tee बनाने के लिए सबसे पहले हम एक ही साइज़ का दो पाइप लेंगे
अब ब्रांच का मार्किंग करने के लिए जितने इंच का पाइप होगा उसका आधा OD लेकर मार्किंग करेंगे, अब मार्किंग बाद जो नोक आएगा उसमे पाइप थिकनेस का मार्किंग करके उसका रेडियस बना लेंगे जैसे चित्र में दिखाया गया है
Equal Tee Formula In Hindi | Pipe Fitter Book Part 9
यहाँ पर सबसे पहले हम Equal Tee Formula In Hindi में जानेंगे जो की निचे निम्न है
#1. मार्किंग पाइप के OD का आधा करके किया जाता है
#2. OD×2
——— = Cut Back
5

Example: 8″×8″ का एल्बो बनाना है तो नियम अनुसार
8″ पाइप का OD = 220 mm
220×2
——— = 88 mm Cut Back
5
Equal Tee मार्किंग कैसे करें ?
अब हम यहाँ Equal Tee बनाने के लिए मार्किंग करने का तरीका जानेगे एक बात आपको याद रखना है की हैडर और ब्रांच का मार्किंग अलग अलग किया जाता है
आइये अब हम हैडर का मार्किंग और ब्रांच का मार्किंग कैसे करते हैं इसके बारे में विस्तार से समझते हैं
Fitter book Part 4 In Hindi | Tank Nozzle And Degree Formula In Hindi
Pipe Fitter Book Part 5 In Hindi | Pipe Roiling Formula Pdf In Hindi
Equal Tee Branch Marking
सबसे पहले हम ब्रांच का मार्किंग करने के बारे में जानेंगे, इसके लिए सबसे पहले पाइप पर चार बराबर दुरी पर सेण्टर लाइन मारना है
अब किसी एक सेंटर लाइन के आखिरी छोड़ से 88 मिलीमीटर पर एक मार्किंग मारेगें और ठीक उसके सामने वाले लाइन पर भी 88 मिलीमीटर का एक मार्किंग मारना है
अब पाइप का थिकनेस घटाकर चित्रानुसार रेडियस में मार्क कर देंगे इसके बाद सेण्टर पंच से मार्किंग करके काट लेंगे और ग्राइंडर से उसमे वेबेल बना देंगे

Equal Tee Header Marking
हैडर वाले पाइप पाइप में चार सेण्टर लाइन मारना है और जहा से ब्रांच निकालन है वहा पर एक गोल लाइन मारना है 360 डिग्री में
अब ऊपर वाले सेण्टर लाइन पर जहा गोल वाला लाइन कटता है वहा पर लाइन के दोनों साइड पाइप के OD का आधा मार्किंग करेंगे
अब चितानुसार किसी पट्टी या स्केल की सहायता से दोनों साइड के सेंटर लाइन से ऊपर के सेंटर लाइन वाले मार्किंग को मिला देना है
Fitter Meaning in Hindi| पाइप फिटर का काम क्या होता है | ITI Fitter
यहाँ पर अब मार्किंग किये गए रेडियस को कट कर देना है और ग्राइंडर से वेबेल मारकर ब्रांच को इसके ऊपर रख कर टांका और वेल्डिंग कर देना
वेल्डिंग करने से पहले राईट एंगल से चेक करना है की 90 डिग्री में टी है या नहीं इस तरह से आपका Equal Tee तैयार हो जायेगा
निष्कर्ष | Pipe Fitter Book Part 9
दोस्तों Pipe Fitter Book Part 9 आपने Equal Tee Formula In Hindi में जाना और Equal Tee कैसे बनाया जाता है इसके बारे बारीकी से जानकारी लिया
उम्मीद करता हूँ आपको यह लेख अच्छा लगा होगा , इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर कीजिये ताकि उन्हें भी इसका लाभ मिल सके
Faqs
अब यहाँ हम कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के बारे में भी बताएँगे ताकि आपके अन्य सवाल का भी जबाब मिल सके
जब किसी हैडर से कोई ब्रांच उसी साइज़ और 90 डिग्री में निकलते हैं तो Equal Tee कहते हैं
Equal Tee का फार्मूला निचे निम्न है
#1. मार्किंग पाइप के OD का आधा करके किया जाता है
#2. OD×2
——— = Cut Back
5
Equal Tee कट बैक का फार्मूला निम्न है
OD×2
——— = Cut Back
5