आज हम Pipe Fitter book Part 4 के बारे में बात करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे की Pipe Fitter book Part 4 में हमें क्या क्या चीजे सिखने के लिए मिलेंगीं
आज के इस Pipe Fitter book Part 4 लेख में मैं Tank Nozzle और Degree Formula In Hindi में निकालने के सरल तरीका बताने वाला हूँ, जिससे की आप सरलता कोई भी डिग्री निकाल सकें
Type Of Storage Tanks
सबसे पहले तो हम यह जानेंगे की टैंक कितने तरह के के होते हैं और किस टैंक से क्या कार्य होता है
टैंक निम्न प्रकार के होते हैं :
1. Fixed-roof tanks
2. External floating roof tanks
3. Internal floating roof tanks
4. Domed external floating roof tanks
5. Horizontal tanks
6. Pressure tanks
7. Variable vapor space tanks
8. LNG (Liquefied Natural Gas) tanks
Tank Nozzle Formula In Hindi | Pipe Fitter book Part 4
आप यह बात तो भली-भांति जानते होंगे कि किसी भी तरल पदार्थ या गैस को स्टोर करने के लिए टैंक का इस्तेमाल किया जाता है
Tank के अंदर गैस तेल या कोई अन्य तरल पदार्थ को भीतर ले जाने के लिए या टैंक से बाहर निकालने के लिए उसमें Nozzle लगाया जाता है
Fitter book Part 4 In Hindi | Tank Nozzle And Degree Formula In Hindi
Pipe Fitter Book Part 5 In Hindi | Pipe Roiling Formula Pdf In Hindi
जब आपको काम करने के लिए ड्राइंग दिया जाएगा तो उसमें नोजल का हाइट टैंक के बाटम सतह से कितना ऊपर रहेगा और कितने डिग्री में लगेगा इसकी जानकारी ड्राइंग में दिया होता है
इसके अलावा टैंक का ऑडी ऑडी और थिकनेस भी दिया होता है, Tank में Nozzle लगाने के लिए सबसे पहले हम Tank का CF निकालते हैं
उस CF में 360 Degree से भाग देते हैं भाग देने के बाद जो भी आंसर आता है वह 1° डिग्री का मान होता है
अब हमें जो 1° डिग्री का मान ज्ञात हुआ है उससे दिए गए डिग्री में गुणा करेंगे इसके बाद जितना गुणनफल आएगा उतना मिली मीटर 0 Degree से Horizontal में मार्किंग करेंगे और दिए गए ऊंचाई का भी मार्किंग करेंगे
Pipe Fitter Book Part 8 | Eccentric Reducer Formula In Hindi
Pipe Fitter Book Part 9 In Hindi | Equal Tee Formula In Hindi
जब हम Horizontalऔर Vertical का मार्किंग करेंगे और दोनों मार्किंग जहां एक दूसरे को काट देगी वही पर Tank Nozzle का Center Points आएगा
Example Of Tank Nozzle Formula:

Degree – 60
Hight 1000 mm
Nozzle – 8″ Pipe
Tank OD = 2500
Tank CF = 2500 × 3.14
= 7850 mm
1° का मान
7850 ÷ 360 = 21.80
60 डिग्री का मान 21.80 × 60
अब यहां हम 0° डिग्री से 1308 मिली मीटर और बॉटम से 1000 मिलीमीटर का मार्किंग करेंगे जहां दोनों मार्किंग आपस में टकराती है वही नोजल का सेंटर पॉइंट होगा
अब 8 इंच पाइप के OD का आधा हिस्सा नोजल सेंटर पॉइंट से एक गोला बना लेंगे डिवाइडर की सहायता से फिर मार्किंग किए गए गोले को हम काट कर निकाल देंगे और उसमें नोजल को फिट कर देंगे
Degree Formula In Hindi

अब यहां हम डिग्री निकालने का एकदम सटीक फार्मूला के बारे में जानेंगे और देखेंगे कि इस फॉर्मूला का इस्तेमाल करके डिग्री कैसे निकाला जाता है
जैसा चित्र यहाँ दिखाया गया है ड्राइंग में ठीक इसी प्रकार का चित्र दिया होता है इसमें हमें पता करना है कि त्रिकोण का जो A पॉइंट है वो कितने डिग्री में है
इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले हमें Drawing में दिए गए माप के अनुसार एक आयात बनाने की आवश्यकता होगी
चित्र में देखिए ABC एक आयात है अब इसमें B और D बिंदु को कर्ण के द्वारा मिला देंगे अब इसमें हमें BCD का मान पता करना है
अब जितने इंच का पाइप होगा उतना इंच पाइप का आधा OD लेकर डिवाइडर की मदद से ABC पर घुमा कर टेप के द्वारा BDC पर घुमाये गए डिवाइडर का माप निकालने जितनी दूरी हमको मिल जाएगा
Orange Peel Formula | Pipe End Cap | Pipe Fitter Book Part 14
जो दूरी हमें ज्ञात हुआ है उतना ही मिली मीटर पर पाइप एक दिशा से दूसरे दिशा में मुड़ेगी उसका 0 डिग्री निकालने के लिए पाइप का डिग्री निकालेंगे नीचे का फार्मूला इस्तेमाल करके
Example Of Degree Formula In Hindi

6″ पाइप का CF 530
90° का मान 530 ÷ 4 = 132.5
तो, 15° डिग्री का मान = 132.5 ÷ 6 = 22 MM
यहाँ देखिये ◢DBC का मान 22 MM है
◢DBC = 15°
निष्कर्ष
यहाँ Pipe Fitter book Part 4 लेख में हमने Tank Nozzle और Degree Formula के बारे में विस्तार से जाना और समझा
उम्मीद करता हूँ इस लेख में बताये गए सभी नियमों को आप सही तरीके से समझ ही गए होंगें
Fitter Meaning in Hindi| पाइप फिटर का काम क्या होता है | ITI Fitter
Equal Tee / Unequal Tee / Meaning In Hindi | Tee Formula In Hindi
यदि आपको इस लेख में बताये गए किसी चीज को समझने में कोई दिक्कत आये तो आप कमेंट में पूछ सकते हैं
यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इस ब्लॉग के साथ जुड़ें और इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर जरुर करें